top of page

113 लोगो ने 16 साल की नाबालिग लड़की का किया रेप


एक 16 साल की मासूम लड़की जिसके सपने थे की अपने मेहनत के दम पर वो अपना किस्मत बनाएगी। लेकिन उसने कभी नही सोचा था की उसके साथ ऐसा होगा जिसका दर्द उसे जीवनभर उठाना पड़ेगा। इस लड़की ने पश्चिम बंगला से पुणे में नौकरी करने आई थी। लेकिन उसके साथ जो हुआ उसे सुनकर आप हैरान ही नही डर जाएंगे। इस मासूम लड़की के साथ दरिंदो ने ऐसा काम किया की यहां इंसानियत शर्मसार हो उठी।लड़की को नौकरी का झांसा देकर पहले दिरिन्दो ने उसे अपने साथ पुणे लेकर आए और फिर उसके साथ उन्होंने बलात्कार किया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। इस लड़की के साथ 2 साल में 113 लोगों ने बलात्कार किया। जब के मॉडल से रेप का मामला सामने आया तो उसने इस लड़की के दर्द के बारे में पुलिस को बताया था। उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर के पूरी जानकरी पुणे पुलिस को दे दिया। इस लड़की से 113 लोगों ने दुष्कर्म किया था।वहीं लड़की ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा की उसका रेप दो पुलिस के जवानों ने भी किया था। भारत नेपाल सीमा से सटे इलाके में रहने वाली इस लड़की ने कभी नही सोचा होगा की उसके साथ ऐसा होगा। लेकिन इस घटना के सामने आने के बाद इन सभी लोगों की काली करतूत खुलकर सामने आ गई। फिलाहल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चंदन नगर पुलिस ने रोहित भंडारी, हरीश शाहा, तपेंद्र शाही और रमेश थाकुला को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page