top of page

चिदंबरम के बेटे कार्ति और कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव, राज. में 565 मामले


  • देश में अब तक 18.07 लाख मामले

  • देश में रविवार को 756 मरीजों की मौत हुई, अब तक कुल 38 हजार 161 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं ।

  • रविवार को सबसे ज्यादा 9509 मरीज महाराष्ट्र में मिले, इसके बाद आंध्र में 8555 और तमिलनाडु में 5875 संक्रमित मिले ।


नई दिल्ली । देश में नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों का कोरोना पॉजिटिव होने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह अभी होम क्वारैंटाइन हैं। इससे पहले आज सुबह कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की बेटी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा की रिपोर्ट रविवार देर शाम को पॉजिटिव आई थी। अस्पताल के मुताबिक, मुख्यमंत्री की हालत ठीक है।

येदियुरप्पा ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं अभी ठीक हूं।' उधर, गृहमंत्री अमित शाह भी पॉजिटिव हो गए। उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इस बीच, देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा रविवार को 18 लाख के पार हो गया। अब तक देश में 18 लाख 07 हजार 222 लोग संक्रमित हो चुके हैं। लगातार 6वीं बार एक लाख केस केवल दो दिन में सामने आए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।


#राजस्थान में आज सुबह 10:30 बजे तक 565 मामले, और 9 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 44,975 है, जिसमें 12,802 सक्रिय मामले और 715 मौतें शामिल हैं ।



कोरोना अपडेट्स

  • ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के भारत में दूसरे और तीसरे फेज के ट्रायल के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मंजूरी दे दी है। एक सीनियर अफसर ने बताया कि सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (एसईसी) ने सभी तरह के आकलन के बाद यह मंजूरी दी। ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड की कोरोना वैक्सीन के 5 जगहों पर चल रहे ट्रायल के पहले फेज में सकारात्मक नतीजे सामने आए हैं। इससे लोगों में एंटी बॉडीज में इजाफा देखा गया है।

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, रविवार को देश में 52 हजार 972 मामले सामने आए। वहीं, 771 लोगों की मौत हुई। इस तरह देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 18 लाख 3 हजार 696 हो चुकी है। इनमें से 5 लाख 79 हजार 357 एक्टिव केस हैं। वहीं, 11 लाख 86 हजार 203 स्वस्थ हो चुके हैं। देश में अब तक 38 हजार 135 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने सोमवार को बताया कि देश में 2 अगस्त तक दो करोड़ 2 लाख 2 हजार 858 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। रविवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3 लाख 81 हजार 27 सैंपल की जांच की गई।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page