top of page

पत्नी के हाथ में है अगर इस तरह की रेखा तो विवाह के बाद चमक उठेगी किस्मत


हाथ की रेखाओं को देखकर किसी भी इंसान के व्यक्तित्व का आसानी से पता लगाया जा सकता हैं। हर इंसान की हाथ की रेखाएं अलग-अलग होती हैं। इन रेखाओं के माध्यम से इंसान के भविष्य में क्या होने वाला हैं। उसका जीवन कैसे व्यतीत होगा। उसको किस तरह का जीवन साथी मिलेगा आदि तरह की जानकारियां ली जा सकती हैं।लेकिन आज हम हाथों में मौजूद कुछ खास रेखाओं के बारे में जानेंगे। अगर पुरूष के हाथ में ये खास रेखाएं मौजूद हैं तो उसको एक सच्चा जीवनसाथी मिलता है। साथ ही अगर पत्नी के हाथ इस तरह की रेखाएं हैं तो क्या कुछ खास होगा। ऐसे में अगर आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं तो हाथ की रेखाएं जरूर देखें। इससे आपको पता चल जाएगा कि आप एक सच्चे व्यक्ति को अपना जीवनसाथी बनाने जा रहे हैं।

ऐसी मिलेगी पत्नी

अगर किसी पुरूष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा है और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो तो यह जान ले कि वह एक सच्चा जीवन साथ होगा। माना जाता है कि जिन पुरूष के हाथ में दो विवाह रेखाएं होती है ऐसे पुरूष अपनी पत्नी से खूब प्यार करते हैं। वह हमेशा उनका साथ देते हैं। उसको खुश रखते हैं और उसके कैरियर बनाने आदि में मदद करते हैं। अगर इस तरह की रेखाएं किसी पुरूष के हाथ में हो तो उससे शादी करने में कोई बुराई नहीं है।. बेहद शुभ होती है ये रेखाएं

अगर किसी महिला के हाथ में विवाह रेखा लम्बी हो तो ऐसी पत्नियां पुरूष के लिए काफी शुभ मानी जाती हैं। वह पति के जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आती हैं। वह पति का हमेशा साथ निभाती हैं। इसी तरह अगर पत्नी के हाथ में सूर्य पर्वत रेखा लम्बी हो तो वह धनवान होती हैं। इस तरह की महिलाओं के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है।. लकी महिलाएं


जिन महिलाओं के हाथ में कमल का निशान हो ऐसी महिलाएं पति के लिए काफी भाग्यशाली होती हैं। यह निशान काफी शुभ होता है। इस निशान का मतलब होता है कि उक्त महिला पर धन की देवी कृपा हैं। ऐसी महिला पुरूष के लिए लकी साबित होती है।

साफ दिल के होते हैं लोग

जिन पुरूष के हाथ में मस्तिष्क रेखा सीधी होती हैं वह इंसान उतना ही दिल का अच्छा इंसान होता हैं। ऐसा व्यक्ति कभी भी अपने साथी से झूठ नहीं बोलता है। साथ ही वह अपने साथी का हमेशा ख्याल रखता है और साथ देता है। ऐसे लोग जीवन में अच्छी तरक्की करते हैं और इनका जीवन सुखमय व्यतीत होता है।

Σχόλια


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page