top of page

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियूरप्पा कोरोना संक्रमित


ree

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा Coronavirus/COVID-19 संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने भी गृह मंत्री की तरह अमित शाह की तरह ट्वीट कर इस बात को साझा किया। कहा कि फिलहाल वह अस्पताल में हैं और ठीक हैं।


ree

रविवार रात उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मैं ठीक हूं, पर डॉक्टरों के कहने पर ऐहतियात के तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरी आप सभी से गुजारिश है कि जो भी हाल-फिलहाल में मेरे संपर्क में आया है, वह कृपया अपना ध्यान रखे और खुद को क्वारंटीन कर ले।"


येदियुरप्पा से पहले आज दिन में कई राजनेता और हस्तियां कोरोना की चपेट में आए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संक्रमित पाए गए, जिसके बाद उन्होंने टि्वटर पर इसकी जानकारी दी। वह फिलहाल दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के कहने पर वह वहां भर्ती हुए हैं।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page