57 आईएफएस और 31 आरएएस अफसरों के तबादले, देखें किसको कहां लगाया
- Rajesh Jain
- Aug 3, 2020
- 3 min read

जयपुर 03 अगस्त । राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच सूबे की अशोक गहलोत ने सरकार ने एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव किया है । गहलोत सरकार ने रविवार देर रात 57 आईएफएस और 31 आरएएस अफसरों के तबादले कर दिए।
इनमें एक दर्जन से अधिक उपखंड अधिकारी और तीन दर्जन से अधिक डीएफओ बदले गये हैं।तबादला सूची में सरकार ने जातीय एवं क्षेत्रीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है।
गहलोत ने पूर्व मंत्री को दिया जवाब....
सत्ता के संग्राम में बर्खास्त किये गये सचिन पायलट गुट के मंत्री विश्वेंद्र सिंह के गृह क्षेत्र भरतपुर से गहलोत सरकार ने उनके पसंदीदा अधिकारी को एडीएम के पद से हटा दिया है।वहीं उनके स्थान पर विश्वेन्द्र सिंह से टकराने वाली महिला आरएएस अधिकारी को भरतपुर में तैनाती दी गई है। बीना महावर अब भरतपुर की एडीएम होंगी।बीना महावर को पिछले साल पूर्व पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को जवाब देना भारी पड़ गया था।सरकार ने 6 जुलाई 2019 को तत्कालीन पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के कहने पर भरतपुर की जिला रसद अधिकारी बीना महावर का तबादला कर दिया था।अब सरकार ने ही बीना महावर को ही भरतपुर का एडीएम नियुक्त कर किया है।
विश्वेंद्र सिंह ने बीना महावर से कहा था कि भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगवा सकती तो अपना तबादला करवा लीजिये।जवाब में आरएएस अधिकारी बीना महावर ने कहा था कि 'करवा दो तबादला'. वहीं गहलोत सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र में टोंक मुख्यालय से भी सहायक कलक्टर को भी बदल दिया है।
यहां देखें किसको कहां लगाया.......
आईएफएस अधिकारियों की तबादला सूची...
मनफूल सिंह- वन संरक्षक (डीओडी) जयपुर
सेडू राम यादव- वन संरक्षक एवं फील्ड निदेशक मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
बेगाराम जाट- वन संरक्षक एवं संयुक्त परियोजना निदेशक (आरएफबीपी) जयपुर
राजकुमार जैन- वन संरक्षक प्रबोधन एवं मूल्यांकन उदयपुर
सुनील- उप वन संरक्षक अजमेर
टी मोहनराज- उपवन संरक्षक वन्यजीव कोटा
बालाजी करी -उपवन संरक्षक उदयपुर उत्तर
बिजो जॉय -उपवन संरक्षक सरिस्का अलवर
सुदीप कौर- उपवन संरक्षक आयोजना जयपुर
सुफांग शशि- उपवन संरक्षक डूंगरपुर
सुगनाराम जाट- उपवन संरक्षक टैरो टेरिटोरियल चित्तौड़गढ़
सोनल जोरिहार- कार्य आयोजन अधिकारी उदयपुर
आशुतोष ओझा- उपवन संरक्षक श्री गंगानगर
संग्राम सिंह कटियार- उपवन संरक्षक उदयपुर
उपकार बोराना- उपवन संरक्षक वन्य जीव चिड़ियाघर जयपुर
गणेश कुमार वर्मा- उपवन संरक्षक टेरिटोरियल जैसलमेर
एस सारथ बाबू- उपवन संरक्षक पाली
अशोक कुमार महरिया- उपवन संरक्षक बारां
देवेंद्र प्रताप जागावत -उपवन संरक्षक भीलवाड़ा
संजय प्रकाश भादू- उपवन संरक्षक टेरिटोरियल बाड़मेर
रमेश कुमार मालपानी- उपवन संरक्षक शुष्क एवं अनुसंधान संस्थान जोधपुर
राजेंद्र कुमार हुड्डा- उपवन संरक्षक टेरिटोरियल झुंझुनू
महेंद्र कुमार शर्मा- उपवन संरक्षक रणथंभौर
सुदर्शन शर्मा- उपवन संरक्षक टेरिटोरियल जयपुर
मुकेश सैनी- उपवन संरक्षक जोधपुर
आलोक नाथ गुप्ता- उपवन संरक्षक मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व
रामानंद भाकर- उपवन संरक्षक अरण्य भवन
वी केतन कुमार- उपवन संरक्षक दौसा
गौरव गर्ग- उपवन संरक्षक आबू रोड
अपूर्वा कृष्ण श्रीवास्तव- उपवन संरक्षक अलवर
विजय शंकर पांडेय- उपवन संरक्षक वन्यजीव माउंट आबू
सरवन कुमार आर- उपवन संरक्षक टेरिटोरियल करौली
रवि कुमार मीणा- वन संरक्षक टेरिटोरियल कोटा
वी छैथन कुमार- उपवन संरक्षक टेरिटोरियल टोंक
श्रुति शर्मा- प्रधान मुख्य वन संरक्षक उत्पादन जयपुर
मोहनलाल मीणा- प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्य आयोजन एवं वन बंदोबस्त
घनश्याम प्रसाद शर्मा- अतिरिक्त मुख्य प्रधान वन संरक्षक प्रशासन
आनंद मोहन- मुख्य वन संरक्षक कोटा
उदय शंकर- सदस्य सचिव राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
कैलाश चंद्र मीणा- मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव जयपुर
प्रियरंजन- सदस्य सचिव राज्य बायोडायवर्सिटी बोर्ड
टी. जे.कविथा- अतिरिक्त परियोजना निदेशक प्रशासन
टीकमचंद वर्मा- मुख्य वन संरक्षक रणथंभौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर
उमाराम चौधरी- मुख्य वन संरक्षक विभागीय कार्य योजना
राजकुमार सिंह- मुख्य वन संरक्षक टेरिटोरियल उदयपुर
राजेश कुमार जैन- मुख्य वन संरक्षक बीकानेर
महेंद्र कुमार अग्रवाल- मुख्य वन संरक्षक आयोजना जयपुर
मनोज पाराशर- मुख्य वन संरक्षक भरतपुर
राजीव चतुर्वेदी- मुख्य वन संरक्षक सिल्वीकल्चर जयपुर
आकांक्षा महाजन- वन संरक्षक वन्य जीव कार्यालय मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जयपुर
शैलजा देवल- वन संरक्षक ट्रेनिंग जयपुर
एसआर वेंकटेश्वर मूर्ति- वनरक्षक प्रबोधन एवं मूल्यांकन जोधपुर
रूप नारायण मीणा- वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक सरिस्का बाघ परियोजना अलवर
रामकरण खेरवा- वन संरक्षक वन्यजीव उदयपुर
महेशचंद्र गुप्ता- वन संरक्षक आयोजना जयपुर
हनुमान राम -वनरक्षक एवं वन्य जीव जोधपुर
शारदा प्रताप सिंह- वन संरक्षक, प्रोटेक्शन जयपुर
RAS अधिकारियों की तबादला सूची...
कनिष्क सैनी- उपायुक्त नगर निगम जयपुर हेरिटेज
लोकेश कुमार सहल- कार्यकारी निदेशक ट्रैफिक राज्य पथ परिवहन निगम
प्रभातीलाल जाट- उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग करौली
सोमदत्त दीक्षित- उपायुक्त राज्य स्कूल शिक्षा परिषद
बिरदीचंद गंगवाल- जिला आबकारी अधिकारी कोटा
जब्बर सिंह- उपखंड अधिकारी झालावाड़
विजेंद्र कुमार मीणा- उपखंड अधिकारी असनावर
मनोज कुमार वर्मा- सहायक कलक्टर जमवारामगढ़
हरविंदर सिंह- उपखंड अधिकारी दीगोद
मोहर सिंह मीणा- सहायक कलक्टर मुख्यालय टोंक
अनिल कुमार चौधरी- उपखंड अधिकारी गंगापुर सिटी
भावना राघव गुर्जर- उप निदेशक जनजातीय क्षेत्रीय विकास डूंगरपुर
गोविंद सिंह राणावत- निदेशक माणिक्यलाल वर्मा आदिम जाति शोध संस्थान उदयपुर
नरेंद्र कुमार जैन- एडीएम कोटा
उम्मेदीलाल मीणा- एडीएम अलवर शहर
बीना महावर- एडीएम भरतपुर
शौकत अली- रजिस्टार बृज विश्वविद्यालय भरतपुर
उत्तम सिंह शेखावत- रजिस्टार पैरामेडिकल काउंसलिंग चिकित्सा विभाग जयपुर
उत्तम सिंह- उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक भरतपुर वृत्त
महेंद्र प्रताप सिंह- उपसचिव चाइल्ड राइट्स जयपुर
इंद्रजीत सिंह- उपायुक्त राज्य शिक्षा शिक्षा परिषद जयपुर
नरेंद्र गुप्ता- अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जयपुर
जगजीत सिंह मोगा- अतिरिक्त आयुक्त विभागीय जांच
आकाश तोमर- अतिरिक्त आयुक्त सतर्कता ट्रैफिक विभाग जयपुर
हरसहाय मीणा- अतिरिक्त आयुक्त आयकर विभाग आबकारी विभाग जयपुर
महेंद्र लोढ़ा- भू प्रबंध अधिकारी कोटा
राजेश कुमार चौहान- महाप्रबंधक राज्य विपणन कृषि बोर्ड
कैलाशचंद्र यादव- जिला रसद अधिकारी जयपुर
नरेश कुमार मालव- जिला परिषद सीईओ बांसवाड़ा
दीप्ति शर्मा- उपमहानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक अजमेर वृत्त
हेमंत स्वरूप माथुर- उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग अजमेर।
Comentários