भाजपा कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव, दिलावर क्वारंटाइन हुए
- Rajesh Jain
- Aug 4, 2020
- 1 min read

कोटा 4 अगस्त। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या गए भाजपा के प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी विधायक मदन दिलावर उनके साथ गए एक कार्यकर्ता के कोरोना पॉजिटिव आने के कारण क्वारंटाइन हो गए है।

श्री दिलावर ने बताया की वो सोमवार को अपने साथी कार्यकर्ताओ के साथ सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे।रवाना होने से पूर्व उन्होंने अयोध्या जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का कोरोना टेस्ट अपने घर पर ही करवाया था। मंगलवार को आज जब दिलावर अयोध्या की प्रशासनिक सीमा में प्रवेश करने ही वाले थे। तभी उन्हें मोबाइल पर जांच रिपोर्ट मिली जिसमें एक कार्यकर्ता पॉजिटिव निकला।
इस के बाद उन्होंने अयोध्या जाने का निर्णय बदल कर क्वारंटाइन होने का फैसला कर लिया है। दिलावर ने बताया कि वो कोटा के चिकित्सकों से संपर्क में है और उनके परामर्श से ही क्वारंटाइन में रहेंगे।
コメント