top of page

आरा रिमांड होम के अधीक्षक पर यौन शोषण का आरोप


ree

पटना में काम करने वाली एक महिला का आरा में शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर महिला का 20 मार्च के बाद से ही लगातार शोषण किया जाता रहा। बाद में लॉकडाउन का बहाना बना शादी से इनकार कर दिया गया। शारीरिक शोषण का आरोप आरा रिमांड होम के अधीक्षक सुदर्शन शर्मा पर लगा है। पीड़िता व आरोपित दोनों भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। महिला एयरपोर्ट पर काम करती है और दानापुर में रहती है। इसे ले महिला ने मंगलवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसके बाद देर रात सुदर्शन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच के बाद पुलिस महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है। 

एफआईआर के अनुसार जनवरी माह से ही दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। 20 मार्च को अधीक्षक ने बहला-फुसलाकर उसे आरा बुला लिया और शारीरिक संबंध बना लिया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा देकर चुप करा दिया गया। उसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा। शादी की बात करने पर लॉकडाउन का बहाना बना दिया जाता रहा। 


इस बीच 13 मई को उसे भागलपुर पहुंचा दिया गया। साथ ही उसे और उसके परिवार को धमकी भी दी गयी। कहा गया कि थाने में शिकायत करने पर परिवार को बर्बाद कर दिया जायेगा। बाद में एसपी के आदेश पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। इधर, मामला दर्ज करने के बाद महिला थाने की पुलिस छानबीन में जुट गयी है। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच के लिए महिला को आरा सदर अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा। हालांकि इस मामले में आरोपित अधीक्षक से बात नहीं हो पाने के कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page