top of page

तीन बच्चों की डूबने से मौत



टोंक 26 जुलाई। जिले के आँवा क्षेत्र में अखनेश्वर तालाब में डूबने से तीन बालको की मृत्यु हो जाने से समूचे गांव में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बालको के शव को बाहर निकाला। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल था। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी मृतक बालक 12 से 14 वर्ष के बीच बताए जा रहे हैं। तीनो बालको की आकस्मिक मृत्यु पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता एवं कमल बैरवा ने गहरा शोक व्यक्त किया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति देने तथा परिजनों को इस दुख: की घड़ी को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। दोनो पूर्व विधायको ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि सभी मृतकों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता सुलभ करवा कर लाभान्वित किया जाए।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page