top of page

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से 39 करोड़ लोगों को फायदा हुआ


ree

जयपुर, 07 मई (हि.स.)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से अब तक देश के 39 करोड़ गरीब लोगों को फायदा हुआ है। कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान जरूरतमन्द लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से 26 मार्च को पीएम गरीब कल्याण पैकेज की घोषणा की गई थी। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय के आकड़ों के अनुसार इस पैकेज के तहत अब तक पात्र लोगों को 39 हजार 800 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है। पीएम-किसान की पहली किस्त के तौर पर आठ करोड़ 19 लाख किसानों को 16 हजार 394 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इसके साथ ही 20 करोड़ से अधिक महिला जन धन खाताधारकों को पहली किस्त के रूप में 10 हजार करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। पांच मई को जारी दूसरी किस्त के तहत पांच करोड़ 57 लाख महिलाओं के जन धन खातों में दो हजार 785 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई। इसी पैकेज के तहत दो करोड़ 82 लाख वृद्धजन, विधवाओं और दिव्यांगजन को एक हजार 405 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। भवन और निर्माण क्षेत्र से जुड़े दो करोड़ 20 लाख श्रमिकों को तीन हजार 493 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी गई। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत धनराशि का हस्तांतरण सीधे लाभार्थी के खातों में किया गया ताकि जरूरतमंदों को तुरंत मदद मिल सके। इसके लिए भारत सरकार ने अपने मजबूत और सूरक्षित डिजिटल भुगतान तंत्र पी.एफ.एम.एस. का इस्तेमाल किया। इससे सहायता राशि का हस्तांतरण शीघ्रता और पारदर्शी तरीके से संभव हो पाया।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page