प्रदेश भाजपा चलाएगी प्रवासियों की सहायता का अभियान
- anwar hassan

- May 12, 2020
- 1 min read

जयपुर, 11 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री वी.सतीश, प्रदेश अध्यक्ष डा.सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए की आने वाले प्रवासियों की सहायता के लिए अभियान चलाएं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा.सतीश पूनियां ने बताया की जेपी नड्डा के निर्देश पर प्रदेश में जहां कहीं भी प्रवासी राजस्थानी आएंगे उन स्थानों को चिन्हित कर भाजपा कार्यकर्ता उनकी सहायता करेंगे। एक मोबाइल वेन बनाई जाएगी, जिसमें उनके लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। अभी ऐसा अनुभव आया है कि कई प्रवासी मज़दूर बिना चप्पल-जूते के ही चल रहे है, उन्हें चरण पादुका भाजपा कार्यकर्ता उपलब्ध करवाएंगे। आपात स्थिति में उन्हें चिकित्सा की सुविधा मिले इसके लिए इसी वेन में प्राथमिक चिकित्सा के साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताय कि कार्यकर्ता ट्रेन और बसों में यात्रा करने वाले और सड़क पर चलने वाले प्रवासियों को सावधानियों के प्रति जागरुक करेंगे, पूरे प्रदेश में क्वारंटिन सेंटर्स की मानिटरिंग भाजपा कार्यकर्ता करेंगे, वहां की व्यवस्थाओं के बारे में प्रशासन को अवगत करवाएंगे, उन्हें सहयोग भी करेंगे। इसके लिए प्रदेश स्तर पर और जिला स्तर पर एकांतवास प्रभारी की घोषणा की जाएगी























































































Comments