top of page

मनोज तिवारी की विदाई,गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए अध्यक्ष


ree

कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच दिल्ली को नया बीजेपी चीफ मिल गया है। मंगलवार को आदेश कुमार गुप्ता को पार्टी नेतृत्व की ओर से यह जिम्मा सौंपा गया, जबकि इससे पहले मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा अध्यक्ष थे। दरअसल, सोमवार को तिवारी समेत बीजेपी के कई नेताओं ने राजघाट पर दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के चार महीने बाद ही बीजेपी ने मनोज तिवारी से प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छीन ली है।

इन सभी पर लॉकडाउन उल्लंघन का आरोप है। गुप्ता की नियुक्ति को लेकर बीजेपी नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक नियुक्ति पत्र भी जारी किया गया है। इसके मुताबिक, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली बीजेपी चीफ नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page