top of page

यूपी सरकार से अनुमति नहीं मिलने पर सैकड़ों बसें बहज सीमा से वापस लौटी


ree

भरतपुर, 17 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान  पर उत्तरप्रदेश सरकार को प्रवासी श्रमिकों के लिए पार्टी द्वारा रविवार को बसें उपलब्ध कराने के तहत् मथुरा जिले के सीमा बहज पर करीब 200 बसें पहुंच गई लेकिन उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा अनुमति नहीं दिये जाने के कारण इन्हें वापस लौटने के लिए मजबूर कर दिया। बोर्डर पर चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान एवं मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर भी पहुंचे। करीब 4 घंटे के इंतजार के बाद जब अनुमति सम्बन्धि कोई सूचना नहीं मिली तो सभी को वापस लौटना पड़ा। बहज सीमा पर पहुंचे चिकित्सा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि राज्य में होकर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर पैदल अपने राज्यों के लिए यात्रा कर रहे हैं लेकिन राज्य सरकार ने इन मजदूरों को आवास, भोजन एवं अन्य साधनों की व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेष सरकार इन मजदूरों के लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। मानवीय आधार पर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार को बसें मुहैया कराने के लिए आग्रह किया जिसके तहत् अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली जिलों से करीब 500 बसों को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए तैनात किया लेकिन सरकार से अभी तक कोई अनुमति नहीं है। जिसके कारण मजबूरन बसों को वापस लौटना पड़ रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव जुबेर खान ने बताया कि प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रवासी मजदूरों  को अपने घर पहुंचने के लिए मानवता के नाते राजस्थान से एक हजार बसें उपलब्ध कराना तय किया गया जिसके तहत् विभिन्न जिलों से बसें बहज बोर्डर पर पहुंच गई हैं। इन्हें किराये के रूप में अग्रिम राशि दी जा चुकी है और इन बसों पर कोई पार्टी का झंडा भी नहीं लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेष सरकार इन प्रवासी श्रमिकों के मामले में राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है कि परेशान मजदूर अपने निवास स्थानों तक पहुंचें। इस अवसर पर मथुरा के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने भी उत्तर प्रदेश  सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page