ईद उल फितर 2 गज दूरी एवं सादगी के साथ मनाई गई
- pradeep jain

- May 26, 2020
- 1 min read
गज दूरी और सादगी के साथ घरो में मनया ईद उल फितर का पर्व

कोटा, 25 मई। रमजान के पवित्र माह के 30 दिन के रोजे पूरे होने के बाद मनाया जाने वाला मुस्लिम धर्म का पर्व ईद-उल-फितर का पर्व जिले भर में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। विश्व स्तर पर महामारी कोविड 19 के चलते ईद के पर्व पर सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाईन के तहत ईदगाह में नमाज अता नहीं की गई। वहीं कस्बे की अन्य सभी मस्जिदों में चार लोगों तक ही नमाज अदा करवाई गई। महामारी के चलते लोगों ने पर्व को बड़ी सादगी के साथ सामाजिक दूरियों का पालन करते हुए ईद का पर्व मनाया। लोगों ईइ की नमाज अपने अपने घरों में अदा की। घरों में भी सोशल डिस्टेसिंग और मास्क लगाकर नमाज अदा की गई। ईदगाह के पास दिशा निर्देशों की पालना के तहत प्रशासन पूरी तरह से चाक चौबंद रहा। वहीं कस्बे की मस्जिदों और मोहल्लों में प्रशासन ने पालना के तहत पूरी तरह से निगरानी रखी। घरों में महिलाओ ने नमाज अदा कर कोरोना के खात्मे के लिए अपने अल्लाह ताला से दुआ मांगी और देश में अमन खुशी का माहौल बनाने की भी दुआ की गई। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते इस बार ईद की रौनक फीकी रही। ईद के दिन ईदगाह व मस्जिदों में भीङ का हुजूम जमा हो जाता था और लोग एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाइयां देते थे। लेकिन इस बार दो गज देरी की मजबूरी में ज्यादातर लोग ने घरों में ही ईद मनाई।























































































Comments