निजी अस्पताल के ICU में बेटी से 2 वार्ड ब्वाॅय ने किया दुष्कर्म
- Rajesh Jain
- May 25, 2020
- 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में निजी अस्पताल में भर्ती एक इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ 2 वॉर्ड ब्वॉय द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें पीडिता के पिता ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। घटना 21 मई की है। रविवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है। पीड़िता के पिता ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल की आईसीयू वॉर्ड में भर्ती पीड़िता ने अपने हाथों से शिकायत लिखकर दी है। उसके बाद पिता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल बिलासपुर के नेहरू नगर इलाके में स्थित है। बताया जा रहा है कि पीड़िता इंजीनियरिंग की छात्रा है और वह बिलासपुर शहर के पास स्थित एक गांव की रहने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पीड़िता को घर में मां ने चाय पीने के लिए दी थी। उसके बाद मुंह से झाग निकलने लगा, तब उसने बताया था कि कुछ दवा ली है, जिसका रिएक्शन हुआ है। परिवार के लोग पहले उसे सिम्स लेकर गए, जहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता की सेहत में सुधार हो रहा था।
कागज पर लिख कर बतायी घटना पिता के अनुसार घटना 21 मई की रात की है। 22 मई को आईसीयू में बेटी ने मुझे दुष्कर्म की घटना के बारे में इशारों से बताने का प्रयास किया, वह कुछ कह रही थी। मुझे समझ नहीं आया तो उसने कलम और कागज मांगी। उस पर पीड़िता ने लिखकर बताया कि 2 वॉर्ड ब्वॉय ने बेहोशी का इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया है। होश में आने के बाद वह घटना की पूरी जानकारी दी है।
सिविल लाइन्स थाने के थानाधिकारी परिवेश तिवारी ने कहा कि एक व्यक्ति ने निजी अस्पताल के आईसीयू में बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना की शिकायत दर्ज करवाई है। आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस का मानना है कि पीड़िता ने जहर खाया है।























































































Comments