विधायक के भाई सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- pradeep jain

- May 30, 2020
- 2 min read

सरदारशहर. भानीपुरा थाने में विधायक शर्मा के भाई सहित चार जनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जैतसीसर निवासी विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी शादी बचपन में राजासर चोरडिया निवासी इन्द्राज मेघवाल के साथ हुई थी। कम उम्र होने के कारण उसका ससूराल में आना जाना नहीं था और वह जाना भी नहीं चाहती थी। गांव के ही श्यामलाल ब्राह्मण का उसके घर आना जाना था। उसके परिवार के लोग श्यामलाल के प्रभाव में थे तथा उसके उपर बुरी नजर रखता था। करीब दो साल पहले उसके परिवार के सदस्य श्यामलाल के ईंट भट्टे पर गए हुए थे तथा वह घर में अकेली थी। इस दौरान श्यामलाल आया और उसके साथ दुष्कर्म किया तथा धमकी दी कि किसी को बताया तो भाइयों को जान से मरवा दूंगा। श्यामलाल काफी प्रभावशाली आदमी है। जिसके कारण वह यह बात किसी को नहीं बताई। वह पाण्डुसर निवासी अशोक मेघवाल को चाहने लगी तथा उसको सारी बात बताई। अशोक ने श्यामलाल को बुरा भला कहा तो श्यामलाल अशोक से भी रंजिश रखने लगा। 15 मार्च को उसके पिता, ताऊ व मोसा उसे सरदारशहर ले गए। वहां से संगम होटल सावर चले गए। वहां पर परिवार के सदस्य होटल के बाहर बैठ गए तथा श्यामलाल उसे होटल में ले जाकर ठण्डे में नशीली पदार्थ मिलाकर पिलाया तो वह बेहोश हो गई। इसके बाद श्यामलाल ने दुष्कर्म किया। इसके बाद विजय मेघवाल, लालचन्द मेघवाल व दलीप भाट तीनों ने जबरदस्ती गाड़ी में डालकर कोला गांव ले गए। वहां पर उसे दो महिने तक बंधक बनाकर रखा तथा लालचन्द व विजय शराब पीकर मारपीट करते तथा दुष्कर्म करते। 22 मई को उसने अशोक को फोन कर पुरी बात बताई तथा उसके बुला लिया। रात्रि के समय वह भाग कर अशोक के मामा के घर आ गई। इस प्रकार उक्त जनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। श्यामलाल शर्मा ने बताया कि उसके उपर लगाए गए आरोप निराधार है। यह राजनैतिक द्वेषता के कारण किया जा रहा है।
कुलदीप राव (ब्रह्मभटृ)
सरदारशहर, चूरू।























































































Comments