पूर्व सरपंच पर लगे दुष्कर्म के आरोप को लड़की के पिता ने गलत बताया
- Desh Ki Dharti
- Jun 5, 2020
- 1 min read

सरदारशहर। कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के भानीपुरा थाने में पूर्व सरपंच सहित 4 जनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें आज नया मोड़ आया है। मामले में जैतसीसर निवासी पीडि़ता के पिता एवं परिवार के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपकर दुष्कर्म के मामले को झूठा बताया तथा इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने लिखा कि पुत्री की शादी 18 जून 2017 को की गई थी। जिसका 15 मार्च 2020 को सामाजिक पंचायती से तलाक हो गया। इसके बाद पुत्री की शादी मोदूनगर कर दी गई। विवाह के पश्चात उसकी पुत्री अपने ससूराल मोदूनगर रहने लगी। इसके बाद पाण्डुसर निवासी उसके रिश्ते के भाणजा अशोक कुमार उसकी पुत्री पर बुरी नजर रखने लगा। अशोक को समझाईस की गई कि यह सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से निदंनीय कर्म है। लेकिन अशोक कुमार ने उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर उसके पति के घर से भगाकर ले गया। जबकि पूर्व सरपंच श्यामलाल शर्मा व अन्य के खिलाफ दर्ज किया गया दुष्कर्म का मामला झूठा है। यह सब अशोक की ओर से किया गया है। इसके साथ एफआईआर में आरोप लगाया गया कि 15 मार्च 2020 को वह उसके परिवार के सदस्य के साथ पुत्री को संगम होटल ले गए थे। यह सरासर गलत है। इस प्रकरण में पूर्व सरपंच श्यामलाल शर्मा को कोई लेना देना नहीं है। उसे बदनाम करने के लिए राजनीतिक द्वेषता से फंसाया जा रहा है। इस मामले की जांच निष्पक्ष उच्च अधिकारी से करवाई जाए। ताकि कोई झूठे मामले में न फंसे। ज्ञापन में पिता , परिवार के कई सदस्यों ने हस्ताक्षर किए।
कुलदीप राव (ब्रह्मभटृ)
सरदारशहर, चूरू।
Comments