top of page

गर्भ में पति का नहीं, पल रहा है बेटे का बच्चा


दुनिया में मां-बेटे का रिश्ता काफी करीबी माना जाता है। एक मां अपने बेटे को  दुनिया में सही गलत के बारे  में समझाने में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जो रिश्तों की मर्यादा पर ही सवाल खड़े कर देते हैं। अब जरा इस महिला के बारे में ही सुनिए। हम जिसकी बात कर रहे हैं उसने जिस बच्चे को 7 साल की उम्र से मां का प्यार दिया, उसका ख्याल रखा, आज उसी की पत्नी बन चुकी है। सबसे हैरत की बात तो ये है कि शादी से पहले ही वो अपने बेटे के बच्चे की मां भी बनने वाली थी। जब महिला ने लोगों के साथ अपने इस नए रिश्ते के बारे में चीजें शेयर की, तो उसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। लेकिन उसने किसी भी बात पर गौर नहीं किया और अब लेटेस्ट अपडेट ये है कि महिला ने अपने बेटे से शादी कर ली है। इंस्टाग्राम स्टार मरीना बॉमशेव तब चर्चा में आई थी जब उसने अपने पति को 20 साल के बेटे के लिए छोड़ दिया था।  

35 साल की मरीना ने 13 साल पहले अलेक्सी शवयरीन से शादी की थी। शादी करते ही मरीना अलेक्सी के सात साल के बेटे व्लादिमीर की मां बन गई। 

इसके बाद कपल ने मिलकर पांच बच्चों को गोद लिया था। उस समय मरीना का वजन काफी ज्यादा था। फिर मरीना ने ऑनलाइन वेट लॉस जर्नी शुरू की। 

देखते ही  देखते मरीना इंस्टाग्राम इंफ्ल्युएंसर बन गई। उसके पोस्ट को कई लोग फॉलो करने लगे। मरीना के अब एक्स हसबैंड ने इल्जाम लगाया कि मरीना और उसके बेटे में पहले से अफेयर चल रहा था। 

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page