top of page

दूसरों पर भरोसा करने से बढ़ती है उम्र


दूसरों विशेषकर अनजान लोगों पर भरोसा करने से आप लंबा जी सकते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि भरोसा करने से अनजान लोगों के प्रति हमारे मन में आशंकाएं नहीं पैदा होतीं, जिससे दिल की सेहत सुधरती है। साथ ही हृदयाघात का खतरा 13 प्रतिशत तक घट सकता है। साथ ही ऐसा व्यवहार हमारे अंदर लोगों के प्रति सकारात्मक नजरिए को और पुख्ता करने में मददगार है। अमेरिका की स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी के शोधार्थियों ने अपने अध्ययन में ये महत्वपूर्ण निष्कर्ष पाए। अमेरिका में यह अध्ययन लंबी अवधि तक किया गया। जिसमें प्रतिभागियों से सवाल पूछा गया कि क्या वे अनजान लोगों पर भरोसा कर पाते हैं या फिर वे अनजान लोगों से मिलते वक्त उन पर शक भरी निगाह रखना चाहते हैं पर यह हर बार संभव नहीं होता। इस सवाल के जवाब में मात्र 37 प्रतिशत लोगों ने ही कहा कि वे अनजान व्यक्ति पर पूरी तरह भरोसा कर पाते हैं। 24 हजार प्रतिभागियों में से 58 प्रतिशत ने कहा कि वे अनजान लोगों से मिलते वक्त सतर्क रहना चाहते हैं पर ऐसा हर वक्त मुश्किल है। जबकि पांच प्रतिशत लोग इस पर कोई मत नहीं रख पाए।  

अनजान लोगों से दोस्ती में पुरुष आगे अध्ययन में पाया कि महिलाओं के मुकाबले पुरुष अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा करते हैं। साथ ही शादीशुदा और बुजुर्गों का लोगों के प्रति रवैया ज्यादा सकारात्मक था।  शोधकर्ताओं का कहना है कि दूसरों में अच्छाई देखने से लोग अपने जीवन के उतार-चढ़ाव से ज्यादा बेहतर तरीके से उबर सकते हैं। 

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page