top of page

ग्रहणकाल में मंदिरों में हुए श्रीगोपाल यज्ञ-हरिनाम संकीर्तन


ree

सूर्य ग्रहण के दौरान रविवार को शहर के मंदिरो में ठाकुरजी के पट मंगल रहें। मंदिरों में हवन और मंत्र जाप किए गए। भक्त हरिनाम संकीर्तन और श्री गोपाल यज्ञ किया। शहर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में सूर्यग्रहण के दौरान विश्वजन कल्याणार्थ सुबह 10.15 बजे से दोपहर 1.44 बजे तक हरिनाम संकीर्तन और श्रीगोपाल यज्ञ किया गया। दोपहर 1.44 बजे ग्रहण शुद्धि के बाद मंदिर की धुलाई कर आयुर्वेदिक सैनेटाइजर से शुद्धिकरण किया गया। मंदिर में मंगला, धूप और श्रृंगार झांकी निर्धारित समय पर हुई। लेकिन राजभोग झांकी नहीं हो सकी। शाम की सभी झांकियां निर्धारित समय पर की गई। लॉकडाउन के कारण श्रद्धालु मंदिर में दर्शन नहीं कर सकें,लेकिन वे ऑनलाइन दर्शन का लाभ उठा पाए। गलता तीर्थ स्थित सभी मंदिरों के पट मंगल रहें। गलता तीर्थ में पीठाधिश्वर अवधेशाचार्य महाराज के सान्निध्य में पाठ—अनुष्ठान हुए। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर में शुद्धिकरण किया गया। भगवान का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में सूर्यग्रहण के दौरान ठाकुरजी के पट मंगल रहें। इस दौरान हवन किया गया। गुरु मंत्र का जाप किया। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में ग्रहणकाल के दौरान भजन- संकीर्तन और हवन आदि के आयोजन किए गए।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page