तो क्या BJP राजस्थान में बनाएगी सरकार?
- anwar hassan

- Jul 12, 2020
- 1 min read

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को फिर कहा है कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश में उसकी कोई भूमिका नहीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप पार्टी की नाकामियों से बचने की कोशिश है।
दिल्ली में पार्टी के एक नेता ने कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट और भाजपा नेतृत्व के बीच कोई बैठक नहीं हुई है। सभी जानते हैं कि सीएम और डिप्टी सीएम के बीच समस्याएं हैं, लेकिन वे भाजपा पर दोष मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने यह भी कहा कि भाजपा की इसमें कोई भूमिका नहीं है। अगर कांग्रेस विधायकों का एक गुट टूट जाता है, तो तो इस पर क्या पार्टी सरकार बनाने का दावा करेगी। इस सवाल पर भाजपा के दूसरे नेता ने कहा कि यह कांग्रेस के आलाकमान के निर्णय पर निर्भर होगा। भाजपा इस मामले में तभी कोई फैसला लेगी जब कांग्रेस के फैसला लेने के बाद कोई जरूरत होगी।























































































Comments