भाजपा ने कोरोना काल में राहत कार्यों का नया इतिहास रचा- पूनिया
- anwar hassan

- Jun 21, 2020
- 2 min read

जयपुर, 20 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना काल में राहत कार्यों को लेकर एक नया इतिहास रचा है, जिसमें राशन सामग्री, भोजन पैकेट, फेस कवर, आवागमन के लिए वाहन इत्यादि सेवाऐं जरूरतमंदों के लिए की गई। ऐसी जन हितैषी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का मार्गदर्शन कोविड काल में हमें लगातार मिलता रहा और प्रदेशभर में लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं ने करोड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन, करीब 70 लाख लोगों को राशन सामग्री इत्यादि मदद पहुंचायी गई। डॉ. पूनियां शनिवार को बीकानेर एवं जोधपुर संभाग की ''वर्चुअल जनसंवाद रैलीÓÓ को संबोधित कर रहे थे। रैली को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने भी संबोधित किया। पूनियां ने कहा कि इससे पहले 14 जून को प्रदेश की पहली वर्चुअल जनसंवाद रैली के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सम्बोधन को 35 लाख से अधिक लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने सुना। पूनियां ने नरेन्द्र मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने मजबूत इरादे एवं कुशल नेतृत्व से भारत को लोकतंत्र को मजबूती देते हुए पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की ताकत है और यह ताकत भारत की सेना ने हमें दी है। चाहे देश की सीमाओं की रक्षा की बात हो या आन्तरिक सुरक्षा का मामला हो, हर मोर्चे पर सेना देश की रक्षा के लिए अडिग रहती है। भारत लोकतंत्र की ताकत के लिए दुनियाभर में जाना जाता है और हमारे देश की सेना हमारा स्वाभिमान है। हाल ही चीन के साथ लोहा लेते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने वर्चुअल जनसंवाद रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सेवा कार्यों के लिए लगातार हमें मोटिवेट करते रहे और कार्यकर्ता पूरे मन से सेवा कार्यों में लगे रहे। हमें कार्यकर्ताओं पर गर्व है कि उन्होंने हर जिले में लोगों के बीच जाकर भोजन, पानी, दवाई इत्यादि सेवा कार्य किये। इसके अलावा प्रवासियों को भी हर तरह से सहायता पहुंचायी गई। राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। इसी तरह मुख्यमंत्री गहलोत हर बार झूठा वादा करते है। वेबिनार के माध्यम से दिल्ली से केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने ''आत्मनिर्भर भारतÓÓ हेतु पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित हुई राजस्थान वर्चुअल जनसंवाद रैली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी. सतीश, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ मौजूद रहे। साथ ही वेबिनार के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चैधरी जुड़े। प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच उपस्थित रहे।























































































Comments