top of page

गुजरात / भरुच में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 5 की मौत


ree
  • केमिकल फैक्ट्री में लगी आग से उठा धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा है। कर्मचारियों ने फैक्ट्री से बाहर भागकर जान बचाई (दाएं)


भरुच. दहेज इलाके में यशस्वी केमिकल फैक्ट्री में एक बॉयलर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 40 घायल हैं। धमाके बाद झुलसे हुए कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर भागे थे। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं।


फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा है। यहां 10 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। लोगों ने बताया कि एंबुलेंस को भी फोन किया गया था, लेकिन वह वक्त पर नहीं पहुंची। इसके चलते झुलसे हुए वर्कर तड़पते रहे। धमाके के बाद आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है।


दो गांव खाली करवाए गए

भरुच के कलेक्टर एमडी मोडिया ने बताया कि 35 से 40 वर्कर इस हादसे में झुलसे हैं। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। सभी घायलों को भरुच के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फैक्ट्री के पास लाखी और लुवारा गांव को खाली करवा लिया गया है। यह ऐहतियाती कदम है, क्योंकि धमाके के बाद आसपास के इलाकों में जहरीले रसायन फैलने का खतरा है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page