बूंदी! महिला और उसकी नौ माह की बेटी निकली कोरोना पॉजिटिव
- anwar hassan

- Jun 25, 2020
- 2 min read

बूंदी, 24 जून (हि.स.)। जिले में बुधवार सुबह दो कोरोना के नए मरीज सामने आये हैं। इसके चलते प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिले के नैनवां उपखंड के भजनेरी गांव में दिल्ली से लौटे परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। चार दिन पहले दिल्ली से जब यह परिवार आया था तब नैनवां में इनके सैम्पल लिए गए थे। इसमें 25 वर्षीय एक महिला और उसकी 9 माह की पुत्री को बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव बताया गया है। वहीं महिला के पति कि रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दो पॉजिटिव केस आने की जानकारी मिलते ही नैनवां उपखंड अधिकारी श्योराम तथा ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशिष अग्रवाल देई थाना पुलिस और चिकित्सा टीम के साथ भजनेरी गांव पहुंचे और इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव में सैंपलिंग की जा रही है। महिला और उसकी 9 माह की बेटी को कोटा मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी की जा रही है।
बुधवार तक नहीं था कोई भी एक्टिव केस:-जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है। हालांकि बुधवार तक जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज एक्टिव नहीं था। इससे पहले आए सभी 10 कोरोना संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिनकी प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है। उधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोकुललाल मीणा ने बताया कि मंगलवार को शाम 6 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 3309 सेंपल लिए गए हैं। जांच में 3169 सैंपल नेगेटिव आये हैं। 120 सैंपल की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। जिले में अब तक की गई जांच में 3169 सैंपल नेगिटिव मिले हैं।























































































Comments