बिना कपड़ों के पकड़े गए लड़के—लड़कियां, दंग रह गई पुलिस
- anwar hassan
- Jul 16, 2020
- 1 min read

जयपुर
चौमू स्थित हाडोता कट के नजदीक एक गेस्ट हाउस में बीती रात चौमू पुलिस ने छापा मारा और आपत्तिजनक हालत में मिले चार युवक—युवतियों को हिरासत में ले लिया। युवतियां शहर से बाहर की बताई जा रही हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामला पीटा एक्ट में दर्ज करने की तैयारी है। पुलिस ने बताया कि दो से तीन दिन पहले भी यहीं नजदीक ही एक गेस्ट हाउस कम होटल में भी छापा मारा था।
वहां से भी कुछ युवक और युवतियों को गलत काम करते दबोचा था। उसके बाद बीती रात कार्रवाई की गई। दोनो युवक चौमू क्षेत्र के नजदीक के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। चौमू के नजदीक हाइवे पर इस तरह के केसेज लगातार बढ़ रहे हैं। अब पुलिस अभियान चलाकर होटल संचालकों और गेस्ट हाउस मालिकों को समझाईश करने की तैयारी में है। इससे पहले इसी महीने उदयपुर में भी पुलिस ने दो जगहों पर छापा मारा था।
दो होटलों में छापा मारने के बाद पुलिस ने कई युवतियों और युवकों को गलत हालत में पकडा था। उसके बाद सभी की जांच कराई गई तो एक युवती उनमें पॉजिटिव आई। इस युवती के पॉजिटिव आने के बाद तो हडकंप सा मच गया। युवति ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली थी और कई दिनों से उदयपुर और आसपास के क्षेत्र में कई युवकों के साथ समय बीता रही थी।
Comments