top of page

ऐप्स पर बैन लगाने से परेशान हुआ चीन


ree

भारत-चीन सीमा विवाद पर जारी तनाव के बीच भारत सरकार द्वारा 59 चाइनीज ऐप्स को प्रतिबंधित किए जाने को लेकर चीन की प्रतिक्रिया सामने आई है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि इससे हम काफी चिंतित हैं। मामले की और जानकारी ले रहे हैं। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा, 'ऐप के बैन होने पर चीन काफी चिंतित है।' उन्होंने कहा, 'हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि चीनी सरकार हमेशा चीनी व्यवसायों को अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय कानूनों का पालन करने के लिए कहती है। भारत सरकार के पास चीनी निवेशकों सहित अंतर्राष्ट्रीय निवेशकों के कानूनी अधिकारों को बनाए रखने की ज़िम्मेदारी है।'

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page