top of page

चीन का साइबर हमला नाकाम


ree

लद्दाख की गलवान घाटी में हुई मुठभेड़ के जरिए भारत को घेरने की कोशिश में जुटे चीन के मंसूबे अब तक सीमा पर कामयाब नहीं हुए हैं। चीनी सैनिकों ने पहाड़ों पर भारतीय जवानों पर लोहे की रॉड, कंटीले तार से बंधे पत्थर और कई अन्य घातक हथियारों से वार किए। लेकिन भारतीय सेना के पलटवार के बाद उसे इन हमलों से कुछ हासिल नहीं हुआ। हालांकि, चीन भारत को परेशान करने के लिए कई अन्य मोर्चों पर काम कर रहा है। इन्हीं में से एक फ्रंट है साइबरसिक्योरिटी का। भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों ने शक जताया है कि चीन भारत सरकार की सूचनाओं से जुड़ी वेबसाइट्स पर साइबर हमले करा रहा है। इसके अलावा वह देश के बैंकिंग सिस्टम और पेमेंट सर्विस को भी लगातार निशाना बना रहा है। खुफिया विभाग को शक है कि चीन बैंकिंग सिस्टम्स के साथ एटीएम सेवाओं को भी निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अब तक भारत पर हुए कई साइबर हमलों को चीन के चेंगदू शहर से ट्रेस किया गया है। चेंगदू चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी है और इसे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की साइबर वॉरफेयर से जुड़ी यूनिट के हेडक्वार्टर के तौर पर जाना जाता है। बताया गया है कि चीन की ओर से यह हमले मंगलवार से ही शुरू हो गए हैं और बुधवार तक जारी रहे हैं। हालांकि, चीन को अब तक इसमें कोई कामयाबी नहीं मिली है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page