चूरू संसार के दो सबसे बड़े गरम शहरों में , पारा 50 डिग्री
- pradeep jain

- May 27, 2020
- 1 min read

भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। राजस्थान के चुरु में कल पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि रिकॉर्ड है। मौसम विभाग के मुताबिक, कल (26 मई) को चुरू और पाकिस्तान का याकोबाबाद दुनिया के दो सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर थे। राजस्थान के अलावा उत्तर भारत को भी कल गर्मी की मार झेलनी पड़ी। दिल्ली राजस्थान के चुरू के बाद देश का दूसरा सबसे गर्म स्थान रहा। राजधानी में गर्मी का मई महीने का 18 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
मौसम विभाग ने बताया कि सफदरजंग मौसम केंद्र पर मंगलवार को दिन का तापमान 47.6 डिग्री तक जा पहुंचा। 22 साल में यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रीय राजधानी का पारा 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। इससे पहले 19 मई 2002 में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस और 29 मई 1998 को 46.5 दर्ज किया गया था। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा।























































































Comments