top of page

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय


कुई खुदाई करते समय हुआ हादसा 15 फीट गहरे खड्डे में दबा शख्स


ree

सरदारशहर।

सरदारशहर के वार्ड 36 में आज दोपहर को कुई खुदाई का कार्य चल रहा था। खुदाई का कार्य 15 फीट गहराई पर था तभी अचानक मिट्टी ढह गई और अंदर काम कर रहा मजदूर मिट्टी के अंदर ही धंस गया। गनीमत यह रही कि मिट्टी ज्यादा नहीं गिरी जिसकी वजह से मजदूर का सर मिट्टी से बाहर था हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। वँहा कुछ समझदार व्यक्तियों ने भीड़ को साइड में कर मजदूर को निकालने का रेस्क्यू शुरू किया। बड़ी सतर्कता से अंदर की मिट्टी को काटकर लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजदूर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। वार्ड 36 के पार्षद रिजवान सैयद ने बताया की हादसे के तुरंत बाद प्रशासन को सूचना दे दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। और पार्सद को गड्ढे को वापस मिट्टी से भरवाने के लिए पाबंद किया गया। पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों की सजगता की वजह से बड़ा हादसा टल गया पुलिस ने मजदूर का मेडिकल चेकअप करवाने के बाद उसे घर भेज दिया।


कुलदीप राव (ब्रह्मभटृ)

सरदारशहर, चूरू।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page