top of page

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि , महाराष्ट्र की हालत बदतर


ree

नई दिल्ली।

भारत में कोरोनावायरस  के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 3722 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अब तक कुल संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 78,003 पहुंच गई है। इनमें 49 हजार 219 एक्टिव केस हैं, जबकि 26,235 उपचार के बाद ठीक होकर घर लौट चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 134 नई मौते हुई हैं, जिससे कुल मृतकों का आंकड़ा अब बढ़कर 2549 पहुंच गया है। यह आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र के हालात लगातार बद्तर हो रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में ही 1495 नए मामले सामने आ चुके हैं। यह राज्य में एक दिन के नए मामलों का रिकॉर्ड है। इसी के साथ महाराष्ट्र में अब संक्रमितों की संख्या 25 हजार 922 तक पहुंच गई है। यहां एक दिन में 422 लोग ठीक होकर घर लौटे, जिससे कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 5547 पर पहुंच गई। राज्य में अब तक 975 लोगों को कोरोना से जान गई है। महाराष्ट्र के कुल केसों में अकेले मुंबई में ही 15,747 मामले हैं। यहां 596 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page