देश में 3583 मौतें / कोरोना से 24 घंटे में 147 संक्रमितों ने दम तोड़ा
- anwar hassan

- May 22, 2020
- 1 min read

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के चलते मौतों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक 3583 लोगों की जान जा चुकी है। बीते 10 दिन का आंकड़ा देखें तो इस बीच सबसे ज्यादा 1341 लोगों ने दम तोड़ा। गुरुवार को 147 लोगों की मौत की पुष्टि हुई। महाराष्ट्र में कोरोना के कारण 1454 लोगों ने जान गंवाई है। आज ठाणे में 45 साल की महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। वहीं, दिल्ली में सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर की जान गई।
बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 64, गुजरात में 24, दिल्ली में 18, उत्तरप्रदेश में 11 और तमिलनाडु में 7 मौतें हैं। वहीं, प. बंगाल में 6, मध्यप्रदेश में 4 और राजस्थान में 3 की जान गई। बुधवार को देशभर में कोरोना से 132 मौतें हुई थीं।























































































Comments