top of page

भारत में शुक्रवार को कोरोना वायरस के रिकॉर्ड संख्या में



ree

नई दिल्ली।

7,500 नए मामले सामने आने के साथ ही इस महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 1.68 लाख तक पहुंच गई। मृतकों का आंकड़ा 4,700 के आंकड़े को पार कर गया। ठीक होने वालों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है तथा अब तक 81 हजार से अधिक लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

घातक वायरस के संक्रमण की चपेट में आने वालों में पुलिस से लेकर कैदियों तक, कैबिन क्रू से लेकर स्वास्थ्यकर्मियों तक और प्रवासी मजदूरों से लेकर एक मंत्री तक, हर तबके के लोग शामिल हैं। जान गंवानेवालों में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षाबल (सीआईएसएफ) के 58 वर्षीय एक कर्मी भी शामिल हैं जो कोलकाता में युद्धपोत भवन में तैनात थे। उनके अलावा खाड़ी देश से केरल लौटे 65 वर्षीय एक बुजुर्ग भी जान गंवाने वालों में शामिल हैं।

अच्छा संकेत यह है कि कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने घोषणा की कि कोविड-19 के मरीज बड़ी संख्या में ठीक हो रहे हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी मिल रही है। इससे पूरे देश में ठीक होने वालों की संख्या 81,700 से अधिक हो गई है। अस्पतालों में इलाज करा रहे कोविड-19 के मरीजों की संख्या में पांच हजार से अधिक की कमी आई है और यह घटकर लगभग 82 हजार रह गई है जो अब भी अमेरिका, रूस, ब्राजील और फ्रांस के बाद दुनिया में पांचवें नंबर पर है।।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page