top of page

कोरोना ने भारत में गति पकड़ी/ पहली बार 9 हजार से ज्यादा माम


ree

कोरोना देश में / पहली बार 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए; छठे दिन 200 से ज्यादा मौतें; देश में 2 लाख 16 हजार 824 केस

  • देश में एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को सामने आए थे

  • अब तक 6088 की मौत, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2587 की जान गई


नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 2 लाख 16 हजार 824 हो गई। बुधवार को पहली बार 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए। एक दिन में 9638 संक्रमित मिले। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 8789 मरीज 31 मई को मिले थे। महाराष्ट्र में बुधवार को 2560 संक्रमित सामने आए। यह छठवां दिन था, जब देश में 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। अकेले महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 122 लोगों ने दम तोड़ा।

बीते सात दिन से देश में रोज 7 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। 2 जून को 8820, 1 जून को 7723, 31 मई को 8789, 30 मई को 8364, 29 मई को 8138, 28 मई को 7254 और 27 मई को 7246 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बुधवार को महाराष्ट्र में 2560, दिल्ली में 1513, तमिलनाडु में 1286, गुजरात में 485, आंध्रप्रदेश में 180, बिहार में 230, ओडिशा में 143 कोरोना मरीज सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 615 है। इसमें 1 लाख 1 हजार 497 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 1 लाख 302 अब तक ठीक हुए हैं। वहीं, 5815 मरीजों की मौत हुई है। यह Covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर है।


ree

कोरोना अपडेट्स

  • दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने फ्लाइट, ट्रेन और सड़क परिवहन के जरिए दिल्ली आने वाले यात्रियों को 7 दिन होम क्वारैंटाइन में रहने के लिए कहा। इनमें वे लोग शामिल होंगे, जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है।

  • बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तरखंड सरकार से 30 जून तक यात्रा रद्द करने की गुजारिश की है।

  • सिक्किम में बुधवार को कोरोना का दूसरा मामला सामने आया। संक्रमित मिला व्यक्ति 25 मई को दिल्ली से लौटा था।

  • कोरोना संक्रमण ओडिशा के सभी 30 जिलों में पहुंच गया है। यहां का सिर्फ रायगाडा जिला ऐसा था, जहां कोई मामला नहीं था। हालांकि, यहां दिल्ली से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। 

  • महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 47 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही यहां कोरोना पॉजिटिव मिले पुलिसकर्मियों की संख्या 2,566 हो गई है। अब तक संक्रमण से 29 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।    


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page