top of page

देश में 3606 मौतें / कोरोना से दो दिनों में 172 लोगों की मौत


ree
  • महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 1454 पहुंचा, गुजरात में 773 लोगों की हो चुकी है मौत

  • आज 22 लोगों की मौत, सबसे ज्यादा दिल्ली में 14 संक्रमितों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली| देश में कोरोना संक्रमण के चलते मौतों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक 3606 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली पांच ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जो कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। देश में हुई कुल मौतों में से 80% यहीं हुई हैं।  अकेले महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 2 हजार 940 नए मामले सामने आए। यह एक दिन में मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। लगातार छठे दिन राज्य में 2 हजार से ज्यादा मरीज मिले। यहां संक्रमितों का आंकड़ा 44 हजार 852 हो गया है, जबकि मृतकों की संख्या 1517 हो गई है। यहां शुक्रवार को 63 और लोगों की इस वायरस से जान गई।


दिल्ली में मृतकों का संख्या 208 हुई

इधर, दिल्ली में शुक्रवार को मरने वालों का आंकड़ा 200 पार कर गया। यहां अब तक 208 लोग दम तोड़ चुके हैं। इनमें 14 लोगों की मौत शुक्रवार हो हुई। इसी तरह तमिलनाडु में भी मौत का आंकड़ा 99 हो गया है। यहां पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हुई। उधर, राजस्थान में 2, आंध्र प्रदेश में 1 और केरल में एक संक्रमित ने जान गंवाई। इसके पहले गुरुवार को 147 लोगों ने दम तोड़ा था। 

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page