top of page

देश में 3861 मौतें / कोरोना ने एक दिन में 135 लोगों की जान ली


ree
  • महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 1577 पहुंचा, गुजरात में 829 लोगों की हो चुकी है मौत

  • तीन दिनों में 426 संक्रमितों ने दम तोड़ा, मुंबई में आज 40 लोगों की मौत हुई

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या 3861 हो गई है। शनिवार को 135 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 60 मौतें हुईं। यहां अब तक 1577 लोग जान गंवा चुके हैं। अकेले मुंबई में 949 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। तमिलनाडु देश का 8वां राज्य हो गया है जहां 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां शनिवार को 5 मरीजों की मौत हुई। मरने वालों का आंकड़ा 104 हो गया है।    

उधर, गुजरात में 27 लोगों की मौत हुई। यहां मरने वालों का आंकड़ा 829 हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में 23 लोगों ने जान गंवा दी। दिल्ली एम्स के मेडिसिन विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जेएन पांडेय ने भी दम तोड़ दिया। उन्हें पिछले हफ्ते कोरोना संक्रमित पाया गया था। दिल्ली में अब तक 231 लोग जान गंवा चुके हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में 9, पश्चिम बंगाल में 4, राजस्थान में 3, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 1-1 संक्रमित की मौत हुई। इसके पहले शुक्रवार को 142 लोगों की जान गई थी। 


इन आठ राज्यों में 100 से ज्यादा मौतें महाराष्ट्र (1577), गुजरात (829), मध्य प्रदेश (281), पश्चिम बंगाल (269), दिल्ली (231),राजस्थान (156), उत्तर प्रदेश (152) और तमिलनाडु में 104 लोगों की मौत हुई है। पिछले तीन दिनों में देशभर में 426 लोगों ने जान गंवाई।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page