देश में 5245 मौतें/दो दिनों से हर रोज 200 से ज्यादा संक्रमित दम तोड़ रहे
- Rajesh Jain
- May 31, 2020
- 1 min read


शनिवार को देश में 205 लोगों की मौत हुई थी, महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2197
देश का दूसरा राज्य बना गुजरात जहां एक हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा, यहां मरने वालों का आंकड़ा 1007 हुआ
आज 60 लोगों की मौत हुई, सबसे ज्यादा दिल्ली में 57 संक्रमितों ने दम तोड़ा
नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा 5245 पर पहुंच गया है। पिछले दस दिनों का आंकड़ा देखें तो 21 से 30 मई के बीच सबसे ज्यादा 1750 लोगों की मौत हुई। हर रोज 200 से ज्यादा लोग संक्रमण के चलते दम तोड़ रहे हैं। शनिवार को 205 लोगों की मौत हुई। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 99, गुजरात में 27 और दिल्ली में 18 लोगों की मौत हुई है।
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा, गुजरात में एक हजार का आंकड़ा पार देश में सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं। यहां 2197 लोग जान गंवा चुके हैं। इनमें अकेले मुंबई के 1227 लोगों ने दम तोड़ा। गुजरात देश का दूसरा राज्य बन गया है, जहां एक हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। यहां अब तक 1007 संक्रमित जान गंवा चुके हैं। इनमें अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 822 मौतें हुई हैं।
आज 60 लोगों की मौत हुई रविवार की शाम 4 बजे तक 60 संक्रमितों ने जान गंवाई। इसमें सबसे ज्यादा दिल्ली में 57, आंध्र प्रदेश में 2 और राजस्थान में एक मौत हुई। इसके पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 269 संक्रमितों ने दम तोड़ा।























































































Comments