top of page

एम्स का डॉक्टर से सहित चार संक्रमित



ree

जोधपुर। धरती का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर भी कोरोना संक्रमण के शिकार होने लगे है। लगातार कोरोना संक्रमितों का उपचार करते हुए वे भी इससे ग्रस्त होने लगे है। शहर में रविवार को आई 54 संक्रमितों की रिपोर्ट में एम्स चिकित्सालय के एक डॉक्टर, दो वार्ड बाय व एक वार्ड गर्ल भी संक्रमण का शिकार हो गई है। इन्हें भी अस्पताल में ही उपचार के लिए रखा गया है। देर रात इसकी पुष्टि हुई है।

कोरोना संक्रमण से जूझ रहे शहर में रविवार को 54 के संक्रमित आए थे। इनमें एम्स अस्पताल के एक चिकित्सक, उनके साथ काम करने वाले दो वार्ड बॉय एवं एक वार्ड गर्ल शामिल है। इससे अब अस्पताल में हडक़ंप की स्थिति बनी हुई है। अस्पताल परिसर को पूर्ण रूप से सुरक्षित कर लिया गया है।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page