top of page

देश में शुक्रवार को रिकॉर्ड 22 हजार से ज्यादा पॉजिटिव बढ़े


ree

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 लाख 49 हजार 889 हो गई है। शुक्रवार को रिकॉर्ड 22 हजार 721 मरीज बढ़े और करीब 14 हजार 417 ठीक भी हो गए। देश में कोरोना से अब तक 18 हजार 669 मौतें हुईं, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 8376 की जान गई । उधर, तमिलनाडु में 4329 नए केस सामने आए। इसी के साथ राज्य में 1 लाख से अधिक मरीज हो गए। इनमें 1385 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी चेन्नई में सबसे ज्यादा 64 हजार 689 लोग संक्रमित हैं।

रिकवरी रेट 60% के पार

देश में अब तक 3.94 लाख मरीज ठीक भी हो चुके हैं। देश में शुक्रवार रात तक 2.36 लाख एक्टिव केस थे । शुक्रवार को रिकवरी रेट 60% के पार हो गया। अब तक देश में 60.67% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 10 दिनों में इसमें 4% का इजाफा हुआ है । 24 जून को रिकवरी रेट 56% था।

यह आंकड़े covid19india.org से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 12 बजे तक के हैं ।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page