देश में आज भी रिकॉर्ड संख्या में कोरोना पॉजिटिव आएं
- Desh Ki Dharti

- Jul 4, 2020
- 2 min read

भारत में लॉकडाउन खुलने के एक महीने बाद कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 22 हजार 771 नए मामले सामने आए। वहीं, 442 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में शुक्रवार तक संक्रमितों की संख्या 6 लाख 48 हजार 315 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 18 हजार 655 हो गई है। देश में कोरोना के 2 लाख 35 हजार 433 एक्टिव केस हैंभारत में लॉकडाउन खुलने के एक महीने बाद कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 22 हजार 771 नए मामले सामने आए। वहीं, 442 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में शुक्रवार तक संक्रमितों की संख्या 6 लाख 48 हजार 315 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 18 हजार 655 हो गई है। देश में कोरोना के 2 लाख 35 हजार 433 एक्टिव केस हैं।
देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां पिछले दो दिनों से 6300 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इसी के साथ अब महाराष्ट्र में पीड़ितों की संख्या 1 लाख 93 हजार के करीब पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 198 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 8376 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।
संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 4329 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 1 लाख 2 हजार 721 हो गया है। तीसरे नंबर पर 94 हजार 695 केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 1905 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 2923 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 1385 लोगों की जान गई है।
फिलहाल भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से 60 फीसदी से ज्यादा यानी 3 लाख 94 हजार लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही करीब 15 हजार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 36 हजार है।























































































Comments