top of page

आज फिर कोरोना पॉजिटिव रिकॉर्ड संख्या में आए


भारत में लॉकडाउन खुलने के एक महीने बाद कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा 24 हजार 879 नए मामले सामने आए। वहीं, 487 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में शुक्रवार तक संक्रमितों की संख्या 7 लाख 67 हजार 296 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 21 हजार 129 हो गई है। देश में कोरोना के 2 लाख 69 हजार 789 एक्टिव केस हैं।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 2 लाख 23 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 198 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 9448 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 3756 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 1 लाख 22 हजार 350 हो गया है। तीसरे नंबर पर 1 लाख 4 हजार 864 केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 1994 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 3213 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 1700 लोगों की जान गई है।

फिलहाल भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 61 फीसदी से ज्यादा यानी 4 लाख 76 हजार 378 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही करीब 20 हजार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 69 हजार है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page