top of page

देश में 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार 263 मरीज बढ़े


  1. मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार के पार, 10 लाख से ज्यादा मरीज ठीक भी हुए

  2. देश में मंगलवार को 49 हजार 632 संक्रमित मिले थे, 32 हजार 484 ठीक हुए

  3. पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 2 दिन का लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है, लेकिन सरकार ने कहा है कि 1 अगस्त को बकरीद पर लॉकडाउन नहीं रहेगा।


नई दिल्ली 30 जुलाई । देश में अब तक 15 लाख 84 हजार 384 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां 24 घंटे में रिकॉर्ड 52 हजार 263 मरीज बढ़े। 32 हजार 829 लोग ठीक भी हुए। 775 लोगों की मौत भी हुई। इसके साथ ही देश में मरने वालों का आंकड़ा 35 हजार पार हो चुका है। अब तक 10 लाख 6 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। 5 लाख 8 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।


वहीं, महाराष्ट्र में 31 और त्रिपुरा में 4 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने बुधवार को बताया कि 1200 हेल्थ वर्कर्स के जरिए एक जरूरी हेल्थ सर्वे किया जाना है। इसे पूरा करने के लिए राज्य में लॉकडाउन बढ़ाया जा रहा है।

टॉप-10 में दिल्ली तीसरे नंबर पर, मगर एक्टिव केस में 10वें नंबर पर


दिल्ली में कोरोना के अब तक 1 लाख 32 हजार 275 केस आए हैं। संक्रमण के मामले में दिल्ली तीसरे नंबर पर है, लेकिन टॉप-10 राज्यों में यहां सबसे कम 10 हजार 887 एक्टिव केस हैं। यहां सबसे ज्यादा 28 हजार 329 एक्टिव केस 27 जून को थे।


Комментарии


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page