top of page

कोरोना देश में LIVE / 1 लाख 39 हजार 232 केस


ree
ree

यह तस्वीर पंजाब के जालंधर की है। यहां रविवार को धूप के बीच ट्रेन का इंतजार करते कुछ मजदूरों ने कबाड़ में खड़ी कारों में ही शरण ले ली।

  • देश में 13 दिन में संक्रमण के मामले दोगुने हुए, लेकिन ठीक होने वाले दोगुना से ज्यादा

  • दिल्ली में 13 हजार 418 केस सामने आए, इनमें से 6 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के सलाहकार आरआर भटनागर की पत्नी और बेटा संक्रमित

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 39 हजार 232 हो चुकी है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, ‘‘कोरोना होता रहे, लेकिन लोग ठीक होकर घर जाते रहें तो दिक्कत नहीं है। बस मौत नहीं होनी चाहिए।’' उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली में अब तक 13 हजार 418 केस सामने आए हैं। इनमें से 6 हजार से ज्यादा लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

केजरीवाल ने कहा कि यहां सरकारी हॉस्पिटल में 3829 बेड हैं। इनमें से 3164 में ऑक्सीजन की सुविधा है। इनमें से अभी 1500 बेड भरे हैं। इनके अलावा प्राइवेट हॉस्पिटल में 677 बेड हैं। इनमें से 509 पर मरीज हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के 117 अस्पताल में 20% बेड कोरोना के लिए होंगे। इससे 2000 बेड बढ़ जाएंगे।

ree

सोमवार को देश में आंध्रप्रदेश में 106, ओडिशा में 102, राजस्थान में 72, बिहार में 69, असम में 35, हिमाचल में 6, जबकि पुडुचेरी और मणिपुर में 2-2 मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1 लाख 38 हजार 845 संक्रमित हैं। इसमें से 77 हजार 103 का इलाज चल रहा है, 57 हजार 720 ठीक हुए हैं और 4021 की मौत हो चुकी है।


अपडेट्स...

  • जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू के सलाहकार आरआर भटनागर की पत्नी और बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे दोनों रविवार को दिल्ली से जम्मू लौटे थे। भटनागर की पत्नी दिल्ली में डॉक्टर हैं। भटनागर पहले सीआरपीएफ के डीजी रहे हैं।

  • रेल मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि मुंबई सेंट्रल से 1 मई से अब तक 508 स्पेशल ट्रेन चलाई जा चुकी हैं। इसी तरह सूरत से कल तक 300 ट्रेन चलाई जा चुकी हैं। 

  • देशभर में सोमवार से घरेलू उड़ानें शुरू कर दी गईं। दिल्ली-भुवनेश्वर विस्तारा की फ्लाइट में यात्रियों को फेस शील्ड पहने देखा गया। 

  • एयर इंडिया की बेंगलुरु-हैदराबाद फ्लाइट बिना पूर्व सूचना दिए रद्द कर दी गई। यात्रियों ने बताया कि बोर्डिंग पास स्कैन करते समय यह जानकारी दी गई।

  • जम्मू-कश्मीर में बीएसएफ के इंस्पेक्टर समेत 52 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें राज्य पुलिस का एक जवान भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर में संक्रमण के 1600 से ज्यादा मामले हैं। इनमें से श्रीनगर में 178 मरीज हैं।

ree

यह श्रीनगर में 3 हजार बेड वाला कोविड वेलनेस सेंटर बनाया गया है। इसमें मरीजों की सुविधा और आराम का पूरा ध्यान रखा गया है।

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश, संक्रमित- 6665: यहां बीते 24 घंटे में 294 नए मामले सामने आए और 9 लोगों की जान गई। बुरहानपुर में 58, भोपाल में 50, इंदौर में 75, उज्जैन में 22, नीमच में 30 और जबलपुर में 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इंदौर मरीजों की संख्या के लिहाज से देश में सातवें नंबर पर पहुंच गया है। यहां कुल 3008 संक्रमित हैं।

  • महाराष्ट्र, संक्रमित- 50231: मुंबई में अब कोरोना संक्रमितों के फेफड़ों का एक्स-रे किया जाएगा। चीन में भी यह तकनीक अपनाई गई थी। बिना लक्षणों वाले मरीजों के लंग्स के एक्स-रे के आधार पर यह पता चल सकेगा कि मरीज कितना गंभीर हो सकता है। ऐसे में उन्हें पहले से ही अस्पताल में भेज दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे मौत की आशंका कम की जा सकती है।

  • उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 6268: राज्य में बीते 24 घंटे में 254 पॉजिटिव केस सामने आए। राज्य में इस बीमारी से 161 लोगों की मौत हुई है। 3538 मरीज ठीक हो चुके हैं। यानी अब तक 56.6% मरीज ठीक हो चुके हैं। 2569 का इलाज चल रहा है। अब तक 1569 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो कि कुल मरीजों का 25.3% हैं।

  • राजस्थान, संक्रमित- 7100: यहां सोमवार को संक्रमण के 72 मामले सामने आए। इनमें से पाली में 25, सीकर में 22, जयपुर में 11, कोटा में 7, अलवर में 5, जबकि धौलपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज मिला। राज्य ेमं अब तक 3856 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 163 की मौत हुई है।

  • बिहार, संक्रमित- 2643: यहां सोमवार को 69 संक्रमित मिले। इनमें से दरभंगा में 13, सहरसा में 11, कटिहार और बेगूसराय में 9-9 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, अररिया में 6, मधुबनी, खगड़िया और गोपालगंज में 3-3, मुगेर, औरंगाबाद और सारण में 2-2, जबकि रोहतास, समस्तीपुर, शेखपुरा, मधेपुरा, भोजपुर और लखीसराय में 1-1 मरीज मिला।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page