कोरोना ने बनाया नया रिकॉर्ड 21000 नए मामले सामने आए
- Desh Ki Dharti

- Jul 3, 2020
- 1 min read

भारत में लॉकडाउन खुलने के एक महीने बाद कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 20 हजार 903 नए मामले सामने आए। वहीं, 379 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में शुक्रवार तक संक्रमितों की संख्या 6 लाख 25 हजार 544 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 18 हजार 213 हो गई है। देश में कोरोना के 2 लाख 27 हजार 439 एक्टिव केस हैं।
देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 1 लाख 86 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 125 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 8178 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।
संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 4343 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 98 हजार 392 हो गया है। तीसरे नंबर पर 92 हजार 175 केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 1887 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 2864 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 1321 लोगों की जान गई है।























































































Comments