top of page

देश में बढ़ता जा रहा कोरोना, 24 घंटे में आए 32000 रिकॉर्ड मामले


भारत में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि कई राज्यों को फिर से हफ्ते या दो हफ्ते की अवधि के लॉकडाउन का ऐलान करना पड़ रहा है। इसी के साथ भारत में गुरुवार को कोरोना के पहली बार 30 हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए। परेशान करने वाली बात यह है कि कोरोना से भारत में अब तक 99 डॉक्टर जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा मरीजों के इलाज के दौरान 1302 डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने इसी सिलसिले में डॉक्टरों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।


गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में देश में अब तक के सबसे ज्यादा 32 हजार 695 नए मामले सामने आए। वहीं, 606 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में संक्रमितों की संख्या 9 लाख 68 हजार 876 पर पहुंच गई। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 24 हजार 915 हो गई है। देश में कोरोना के 3 लाख 31 हजार 146 एक्टिव केस हैं।


संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 4496 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार 324 हो गया है। तीसरे नंबर पर 1 लाख 16 हजार 993 केसों के साथ दिल्ली है। चौथे नंबर पर गुजरात की 2080 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 3487 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 2167 लोगों की जान गई है।


देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 2 लाख 75 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 233 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 10,928 हो गई है। देश के कुल मौतों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

Comentarios


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page