top of page

कोरोना के अब हर 3 दिन में एक लाख केस


भारत में कोरोनावायरस के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 3 दिनों में देश में एक लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल देश में कुल 3.43 लाख एक्टिव केस हैं। आंकड़ों की मानें तो भारत में कोरोनावायरस के कुल एक्टिव मरीजों में से आधे के लिए देश के 10 शहर ही जिम्मेदार हैं। यानी इन जगहों पर लॉकडाउन और बंदी का कड़ाई से पालन देश में रिकवरी रेट को और ऊपर पहुंचा सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र के ठाणे जिले (34,721) में हैं। इसके बाद हैदराबाद का नंबर आता है, जहां 28 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र के दो और शहर पुणे (25,510 एक्टिव केस) और मुंबई (22,888 एक्टिव केस) चौथे नंबर पर हैं। इसके अलावा दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, गुवाहाटी और अहमदाबाद का स्थान है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page