top of page

कोटा में देर रात तीन और नए पॉजिटिव मिले, आज का आंकड़ा 32 पहुंचा


कोटा 26 जून। जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 32 नए केस सामने आए हैं। देर रात तीन नए कोरोना पॉजिटिव के मामले जवाहर नगर से 19, 20 वर्षीय युवती एवं 36 वर्षीय महिला के आए । कोटा में अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 617 हो गए हैं ।

प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि शुक्रवार को इसके अलावा आए पॉजिटिव में 23 वर्षीय महिला निवासी प्रेम नगर, 20 और 46 वर्षीय पुरुष एवं 13,35 एवं 75 वर्षीय महिलाएं निवासी तलवण्डी, 36 वर्षीय पुरुष निवासी शिवपुरा, 30 वर्षीय पुरुष निवासी विज्ञान नगर, 24 वर्षीय पुरुष निवासी तिलक कॉलोनी, खेड़ली फाटक, 18 एवं 35 वर्षीय पुरुष निवासी कैथून, 25 वर्षीय महिला निवासी नगर निगम कॉलोनी, छावनी, 48 वर्षीय महिला निवासी संजय गांधी नगर, 32 वर्षीय महिला निवासी रायपुरा, 55 वर्षीय पुरुष एवं 15,45 और 53 वर्षीय महिलाएं निवासी बल्लभबाड़ी शामिल हैं। इनके अतिरिक्त अग्रवाल जूस सेन्टर से लिए गए सैंपल से 46 और 65 वर्षीय महिलाएं एवं 26,27,30,32,43,48 और 71 वर्षीय पुरुष, गोविंद नगर निवासी 32 वर्षीय पुरूष तथा 50 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

प्रायः दैनिक तौर पर अपडाउन करने वाले एक 23 वर्षीय पॉजिटिव को पूर्व में कोटा में गिना गया था, जिसे अब बूंदी में गिना गया है।


Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page