top of page

देश में 24 घंटों में आए रेकॉर्ड संक्रमित


ree

भारत में लॉकडाउन खुलने के 12 दिन बाद कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 3 लाख 9 हजार के पार हो गई। आज देश में नए कोरोनावायरस की संक्रमितों की संख्या रिकॉर्ड 12000 आई है यह संख्या अब तक 24 घंटों में आई संख्याओं में सर्वाधिक है इस आधार पर देश में कोरोना संक्रमण में लगातार वृद्धि हो रही है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 9 हजार के करीब आ गई है। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 1 लाख 1 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 127 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 3717 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

महाराष्ट्र के मुंबई में ही 55 फीसदी से ज्यादा केस हैं। फिलहाल 55 हजार 451 केसों के साथ मुंबई संक्रमण के मामले में देश के बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भी आगे है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page