top of page

कोरोना: कोटा में एक दिन में बीस मरीज, एक और मौत


ree

कोटा. कोटा में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या शुक्रवार शाम तक 359 तक पहुंच गई। शुक्रवार शाम को तीन नए मरीज सामने आए। इनमें से छावनी से एक 38 वर्षीय पुरुष, मोखापाडा से 79 वर्षीय बुजुर्ग पॉजिटिव पाया गया है। वहीं एक मरीज की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 82 वर्षीय पुरुष को गुरुवार रात को भर्ती करवाया गया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोटा में अब तक 14 मौतें हो चुकी है। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह एक साथ 17 मरीज सामने आए। इनमे से 45 वर्षीय पुरूष मेहरा पाड़ा, 51 वर्षीय पुरुष वल्लभबारी, और 15 संक्रमित मरीज नगर निगम कॉलोनी से सामने आए हैं। छावनी स्थित नगर निगम कॉलोनी में कल ही एक मामला सामने आया था। जिसके बाद आसपास के लोगों की भी जांच की गई। जिसके बाद यहां पर 15 मरीज एक साथ सामने आए हैं। इनमे 6 महिलायें ओर 9 पुरूष है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page