top of page

कोरोना देश में LIVE/देश में अब तक 1 लाख 72 हजार 928 संक्रमित


ree
  • देश में कोरोनावायरस से अब तक 4956 की मौत हो चुकी, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 2098 लोगों ने जान गंवाई

  • ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल में सरकारी और निजी दफ्तर 8 जून से 100% कर्मचारियों के साथ खुलेंगे

नई दिल्ली. देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 72 हजार 928 हो गई है। शुक्रवार को महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे ज्यादा 116 मरीजों की जान गई। राज्य में 2682 नए मामले सामने आए। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 62 हजार के पार हो गई है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र के रिकॉर्ड 8381 मरीज ठीक भी हुए। उधर, दिल्ली में भी रिकॉर्ड 1106 संक्रमित बढ़े और 82 लोगों ने जान गंवाई। राजधानी में संक्रमितों की संख्या लगातार दूसरे दिन 1 हजार से ज्यादा बढ़ी है। दिल्ली सरकार ने 5 बड़े होटलों से उनके कैंपस कोरोना हॉस्पिटल के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए मांगे हैं।

आज देशभर में संक्रमण के 7576 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 11,139 लोग ठीक हुए, जबकि 264 की मौत हुई। इसके अलावा तमिलनाडु में 874, गुजरात में 372, प. बंगाल में 277, कर्नाटक में 248, उत्तराखंड में 216, जम्मू-कश्मीर में 128, राजस्थान में 91, बिहार में 90 और ओडिशा में 63 मरीज मिले। इनके अलावा 341 मरीजों और बढ़े, लेकिन ये किन राज्यों से हैं यह स्पष्ट नहीं हो सका। ये आंकड़े Covid19.Org के आधार पर हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 लाख 65 हजार 799 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 89 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 71 हजार 105 ठीक हो चुके हैं और 4706 की मौत हो चुकी है।

ree

अपडेट्स...

  • 31 मई के बाद लॉकडाउन खत्म होगा या जारी रहेगा, इस पर असमंजस बरकरार है। गृहमंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बारे में मुख्यमंत्रियों की राय के बारे में बता दिया है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 15 जून तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का फैसला लिया है।

  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में एक जून से धार्मिक स्थल खोले जाएंगे, पर यहां एक बार में 10 से ज्यादा लोगों को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। 

  • रेल मंत्रालय ने अपील की है कि गर्भवती महिलाएं, 10 साल से छोटे बच्चे और 65 साल से अधिक के बुजुर्ग जरूरी होने पर ही ट्रेन से सफर करें। मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि इन लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण का ज्यादा खतरा है।

  • राज्यसभा सचिवालय के एक अधिकारी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद संसद भवन के उपभवन के 2 फ्लोर और राज्यसभा सचिवालय को सैनिटाइजेशन के लिए सील कर दिया गया है। 

  • कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर पहुंच गया है। अमेरिका पहले स्थान पर है। एशिया में सबसे ज्यादा संक्रमित भारत में हैं। 

पांच राज्यों का हाल

  • मध्यप्रदेश: शुक्रवार को संक्रमण के 192 नए मामले सामने आए और 13 मौतें हुईं। इंदौर में 84, सागर में 27, भोपाल में 22 और उज्जैन में 19 मरीज मिले हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7645 हो गई। अब तक 4269 मरीज ठीक हुए और 334 की जान गई है। 

  • महाराष्ट्र:शुक्रवार को संक्रमण के 2682 केस मिले, एक दिन में रिकॉर्ड 8381 मरीज ठीक हुए और 116 की मौत हुई। राज्य में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 62 हजार 228 हो गई है। 26 हजार 997 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि कुल 2098 लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं। 

  • उत्तरप्रदेश: राज्य में प्रवासियों की वजह से गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। गुरुवार को कोरोना के 179 मरीज मिले और 15 की मौत हुई। राज्य में अब तक 7170 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 1820 प्रवासी हैं। राज्य में इस बीमारी से 197 मौत हो चुकी हैं।

  • राजस्थान: यहां शुक्रवार को 298 संक्रमित मिले। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8365 पहुंच गया। अब तक 4855 मरीज ठीक हुए और मौतों का आंकड़ा 184 हो गया है।

  • बिहार:राज्य में शुक्रवार को 90 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें से जहानाबाद और शेखपुरा में 18-18 मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या 3275 हो गई है। कोरोना से अब तक 15 लोग जान गंवा चुके हैं।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page