top of page

कोरोना अपडेट: लगातार तीसरे दिन संक्रमितों का रिकॉर्ड टूटा


ree

भारत में लॉकडाउन खुलने के 20 दिन बाद कोरोना का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 14 हजार 516 नए मरीज मिले हैं। यह एक दिन में नए केस मिलने का रिकॉर्ड है। इस दौरान 375 लोगों की जान भी गई। इसी के साथ देश में शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 3 लाख 95 हजार तक पहुंच चुकी है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 12 हजार 948 पर है।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहा 24 घंटे में 3827 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों की संख्या 1 लाख 24 हजार पर पहुंच गई है। वहीं, 24 घंटे में 142 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 5893 हो गई है। देश के कुल मौतों और संक्रमितों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 2115 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 54 हजार 449 हो गया है। तीसरे नंबर पर 53 हजार 116 केसों के साथ दिल्ली है। हालांकि, अगर तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में मौत की तुलना की जाए, तो तमिलनाडु के हालात काफी बेहतर हैं। चौथे नंबर पर गुजरात की 1619 और तीसरे नंबर पर दिल्ली में 2035 मौतों के मुकाबले तमिलनाडु में 666 लोगों की जान गई है।

फिलहाल भारत के लिए एक सुकून देने वाली खबर यह है कि अब तक कुल मरीजों में से करीब 53 फीसदी यानी 2 लाख 14 हजार 209 लोग ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। पिछले 24 घंटे में ही करीब 9 हजार मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 68 हजार है।

Comments


  • WhatsApp-icon
  • Wix Facebook page
  • Wix Twitter page
  • Wix Google+ page
Copyright Information
© copyrights reserved to "dainik desh ki dharti"
bottom of page