विज्ञान नगर पहुंचा कोरोना, आठ और कोरोना पॉजिटिव सामने आए कोटा में, संख्या हुई 250
- anwar hassan

- May 10, 2020
- 1 min read

कोटा देश न्यूज़। कोटा में आज रविवार को सुबह से ही कोरोना पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। आज सुबह ही किशोरपुरा थाना क्षेत्र के बकरा मंडी इलाके में 9 कोरोना पॉजिटिव सामने आए थे। दिन होते-होते और 8 कोरोना पाजिटिव सामने आए हैं पूरे कोटा शहर में। रविवार शाम को आठ नए मरीज सामने आए। जिसके बाद कोटा में कुल संख्या 250 पहुंच गई। इनमें चार महिलाएं जेके लोन अस्पताल से सामने आई है। चारों महिलाएं प्रसूता हैं। इनमें से एक गढेपान, एक महावीर नगर फर्स्ट, एक दादाबाडी और एक बजाजखाना की है। वहीं दो महिलाएं जेपी कॉलोनी,विज्ञाननगर से एक पुरुष, सुकेत से एक युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं बारां जिले से भी दो पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें एक 27 वर्षीय प्रसूता कोटा के जेके लोन अस्पताल में भर्ती है। वहीं 75 वर्षीय बुजुर्ग अंता से सामने आया है। दोनों मामले बारां जिले के हैं।























































































Comments